अगर आपने किराएदार रखें है तो आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। बचना है तो जल्दी से यह काम करें। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि जल्दी ही किरायदारों के वैरीफिकेशन के लिए वृह्द स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिन भी किरायदारों का मकालमालिकों ने सत्यापन नहीं कराया है उन जुर्माना लगाया जाएगा। हाल ही में पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया था जिसमें मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया है। उनका कहना है कि सभी मकानमालिक अपने किराएदारों का पुलिस सत्यापन करवाने में सहयोग करें। यह कदम उनकी सुरक्षा के लिए ही उठाया जा रहा है। उसके बाद पुलिस डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जो मकान मालिक अपने किराएदारों और ठेकेदार अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराते हैं, तो ऐसे मामले पकड़े जाने पर संबंधित का 10 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।