फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में आने से पहले रामलीला में काम करती थीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, पिता ने खोले कई राज

Sat, 15 Dec 2018 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गौचर/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
tripti dimri
हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘लैला मजनू’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री लैला तृप्ति डिमरी अपने पैतृक गांव नाग (रुद्रप्रयाग) पहुंची हैं। यहां उनका लोगों ने स्वागत किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककोड़ाखाल में आयोजित समारोह में विधायक भरत सिंह चौधरी ने सम्मानित किया। तृप्ति ने कहा कि उत्तराखंड हिंदी फिल्मों के निदेशकों की पसंद बनता जा रहा है। आगे की फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां के रमणीक स्थलों को चुनने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
tripti dimri
तृप्ति ने बताया कि हिंदी फिल्म ‘लैला मजनू’ के लिए वर्ष 2016 में हुए ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मुंबई में हुए दूसरे ऑडिशन में चयन हो गया। दिल्ली में बसे तृप्ति के पिता दिनेश प्रसाद डिमरी और मां मीनाक्षी डिमरी बताती हैं कि तृप्ति बचपन से रामलीला और रंगमंच से जुड़ी रहीं। इसके बाद मॉडलिंग भी की। फिल्मी ‘लैला’ को वास्तविक, मिलनसार और सरल अंदाज में अपने बीच पाकर क्षेत्रवासी गदगद नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
tripti dimri - फोटो : instagram
एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘लैला मजनू’ में लैला का बेहतरीन किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी (24) बृहस्पतिवार देर शाम को मुंबई से गौचर होते हुए अपने पैतृक गांव नाग (रुद्रप्रयाग) पहुंचीं। वह अपने माता-पिता के साथ आई हैं। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों की इसकी जानकारी मिली तो लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। खुद को गांव के लोगों के बीच पाकर तृप्ति खुश नजर आईं। दोपहर को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककोड़ाखाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

 

4 of 5
tripti dimri
स्कूल पहुंची तृप्ति का यहां ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत हुआ। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भरत सिंह चौधरी ने अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को सम्मानित करते हुए कहा कि तृप्ति उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं,  जो सभी के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य मधुसूदन आर्य, प्रधान राजवर सिंह राणा, शैलेंद्र भंडारी, वीरेंद्र नेगी, जयवीर सिंह नेगी आदि ने युवा पीढ़ी को तृप्ति से प्रेरणा लेने की बात कही। तृप्ति ने कहा कि युवा पीढ़ी उद्देश्य निर्धारित कर आगे बढ़े, तभी कामयाबी हासिल की जा सकती है। सफलता के लिए माता-पिता और परिवार का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब काफी मेहनत से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tripti dimri
उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि वह चार साल बाद गांव आई हैं। यहां के परंपरागत व्यंजन खासकर फॅाणू पसंद है। तृप्ति अभी कुछ दिन गांव में ही रुकेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान राजबर सिंह राणा, प्रधानाध्यापक एमडी आर्य, शैलेंद्र सिंह भंडारी, बीरेंद्र सिंह नेगी, शंभू प्रसाद डिमरी सहित नाग, ककोड़ाखाल, सिंद्रवाडी, डांग और सारी आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें