फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: हरिद्वार जाने के लिए खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर उमड़ी भीड़, लगा एक किमी लंबा जाम, तस्वीरें...

Sun, 11 Apr 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन (रुड़की)
विज्ञापन
1 of 6
खानपुर पुरकाजी बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के शाही स्नान को लेकर खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर रविवार सुबह से ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ रही। इससे एक किलोमीटर तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने वाहनों से आने वालों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद बॉर्डर पर हालात सामान्य हो पाए। 

महाकुंभ के शाही स्नान को देखते हुए खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वालों की गहनता से जांच की जा रही है। रविवार सुबह बॉर्डर पर शाही स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़ रही।

महाकुंभ 2021: सोमवती अमावस्या पर सोमवार को दूसरा शाही स्नान, हरकी पैड़ी में सिर्फ संत लगाएंगे डुबकी

इससे बॉर्डर पर पुरकाजी की ओर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी और सीओ विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

साथ ही जांच रिपोर्ट देखने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने तेजी से कार्य किया, तब हालात सामान्य हो पाए। खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर शौचालयों की संख्या कम होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
खानपुर पुरकाजी बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए लोगों को घंटों तक धूप में खड़े रहना पड़ रहा है। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं,नारसन बॉर्डर पर रविवार शाम पांच बजे तक 1710 टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

3 of 6
नारसन बॉर्डर पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 8814 लोगों की थर्मल स्क्रिनिंग व रजिस्ट्रेशन किए गए। बॉर्डर पर 7249 लोग खुद से टेस्ट कराकर पहुंचे थे। टेस्ट के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरी ओर, विभिन्न राज्यों से आई 140 बसों ने नारसन बॉर्डर से उत्तराखंड में प्रवेश किया।

4 of 6
नारसन बॉर्डर पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनमें से बसों में सवार कुछ यात्रियों को मौके पर टेस्ट किया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही बसों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर पहुंच रहे उत्तराखंड के मूल निवासी लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन

5 of 6
नारसन बॉर्डर पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए आए लोगों का कोविड का एंटीजन टेस्ट किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की जांच, पानी एवं शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारसन बॉर्डर पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के शाही स्नान को लेकर पुलिस ने पहले ही काफी व्यवस्थाएं बना रखी हैं। सोमवार को होने वाले शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने यूपी के फलौदा से रूट डायवर्ट किया गया है। फलौदा से वाहन पुरकाजी खानपुर लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें