फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर के आगे जीतना है तो देखें रोमांच से भरी ये तस्वीरें...

Sun, 25 Sep 2016 12:30 PM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 11
kumaon off roading club - फोटो : amar ujala
डर के आगे हौसले की ही जीत होती है। जीत का सुखद एहसास बगैर खतरा उठाए संभव नहीं। एडवेंचर टू‌रिज्म की ये तस्वीरें आपको रोमांच से भर देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
kumaon off roading club
कुमाऊं ऑफ रोडिंग क्लब के सदस्यों से बेहतर इसे कोई महसूस नहीं कर सकता। क्लब का हर सदस्य असल जिंदगी में भी जांबाजी से जीने वाला है। खतरों से खेलना इनका शौक और हर मुश्किल को पार करना लक्ष्य होता है।
 
विज्ञापन

3 of 11
kumaon off roading club
इनकी दमदार गाड़ियां (434) नदी, जंगल, नाले और चट्टानों से अपना रास्ता खुद बनाती हैं। क्लब अब हल्द्वानी में एडवेंचर टूरिज्म की तरफ कदम बढ़ा रहा है। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार भी इसे प्रोत्साहित कर रही है। सरकार का मकसद पर्यटकों को एडवेंचर कराने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाना है।    

4 of 11
kumaon off roading club
वाइल्ड लाइफ प्रेमी विकास किरौला, देवेंद्र (डेविड), अमन शर्मा, मनन अहि, सारिक अहमद और नवनीत राणा समेत उनके दोस्तों ने दो साल पहले कुमाऊं ऑफ रोडिंग क्लब गठित किया।
 
विज्ञापन

5 of 11
kumaon off roading club
क्लब में आज 50 से अधिक सदस्य और 42 पावरफुल गाड़ियां हैं। क्लब में कारोबारी, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एयरफोर्स और सेना के रिटायर्ड अफसर सदस्य हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 11
kumaon off roaders club
संस्थापक डेविड बताते हैं, हर सदस्य खतरों का खिलाड़ी है। ऑफ रोडिंग में बेहतरीन स्टंट करने वाले सदस्य को इनाम भी दिया जाता है। आमतौर पर हर शनिवार को ग्रुप के 15 से 20 सदस्य ऑफ रोडिंग पर निकलते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
kumaon off roaders club
ऑफ रोडिंग के नैचुरल ट्रैक हैं। हर बार चुनौतियों से भरा नया ट्रैक खोजते हैं। क्लब के स्थापना दिवस छह दिसंबर को ग्रुप के सभी सदस्य परिवार के साथ ऑफ रोडिंग करते हैं।
 

8 of 11
kumaon off roaders club
क्लब के अध्यक्ष सारिक अहमद के मुताबिक सोशल मीडिया में उन्होंने ग्रुप भी बनाया है। ग्रुप से 693 सदस्य जुड़े हैं। यू ट्यूब में ऑफ रोडिंग के बेहतर स्टंट वाले वीडियो लोड हैं, जिन्हें देखकर एडवेंजर टूरिज्म के शौकीन क्लब से जुड़ रहे हैं। ऑफ रोडिंग से पहले सुरक्षा के पूरे इंतजाम और टूल किट परखे जाते हैं। क्लब पर्यटकों को साहसिक पर्यटन कराता है।
 

9 of 11
kumaon off roaders club
नवनीत राणा और मनन अहि बताते हैं, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार और माउंटेन साइकिल रैली का भी आयोजन कराया जाता है। जंगल, नदी और नालों के ट्रैक पर मिलने वाली प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्र करते हैं, ताकि प्रकृति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
 

10 of 11
kumaon off roaders club
16 और 17 जनवरी 2016 को चंडीगढ़ में आयोजित ऑफ रोडिंग चैंपियनशिप अमन शर्मा जीत चुके हैं। 10 किमी की ऑफ रोडिंग चंडीगढ़ गरारी ऑफ रोडिंग क्लब की तरफ से आयोजित हुई थी, जिसमें 40 गाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
 
विज्ञापन

11 of 11
kumaon off roaders club
अमन शर्मा ने अपने को-ड्राइवर (साथी) मनन अहि के साथ एक्सट्रीम लेवल में चैंपियनशिप जीती थी। अमन शर्मा ऑफ रोडिंग की गाड़ियों को मोडिफाई करते हैं। वाहनों के बेहतरीन मैकेनिक होने के नाते क्लब के बैक बोन हैं। ट्रैक पर अक्सर गाड़ियां इंजन में पानी घुसने और झटकों से खराबी आने पर गाड़ियों की मरम्मत वही करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें