फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.., देवभूमि में ऐसे मनाया कान्हा का जन्मोत्सव, तस्वीरें

Fri, 19 Aug 2022 12:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
ज्यों ही रात 12 बजे कान्हा का जन्म हुआ देवभूमि उत्तराखंड में चारों ओर शंख व घंटों की गूंज ने वातावरण में भक्ति का रस घोल दिया। इस दौरान भक्तिमय गीतों से आकाश गुंजायमान हो उठा। दून के विभिन्न मंदिरों में नटखट कन्हैया के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घर और मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। सभी जगह आधी रात में कान्हा के जन्म पर खूब उत्सव मनाया गया। चारों ओर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के स्वर गूंज उठे। कान्हा के जन्म के बाद शहद, घी, दही, दूध, गंगाजल आदि से उनकी मूर्ति को स्नान कराया गया। भगवान को आकर्षक परिधान पहनाकर भोग स्वरूप तुलसी, चरणामृत और 56 भोग अर्पित किए गए।

इसके बाद कान्हा को झूले में झूलाकर पुष्प वर्षा की गई। दून के पटेल नगर स्थित श्याम सुंदर मंदिर, आदर्श मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित सत्यनारायण मंदिर, किशन नगर चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, टपकेश्वर महादेव समेत तमाम मंदिरों में कान्हा के जन्म की धूम रही। इस दौरान सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। व्रतधारियों ने कान्हा की पूजा-अर्चना कर व्रत खोला। वहीं, विभिन्न कॉलोनियों में भी कृष्णजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा की पोशाक पहन सुंदर कार्यक्रम पेश किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को शुभकामानाएं दीं। इस दौरान देहरादून के पुलिस कप्तान ने भी भजन सुनाकर समा बांधा। लोक कलाकारों से पहले उन्होंने श्याम की भक्ति में रमी भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही समाज को सीख देता है। उनके जीवन को जानने मात्र से ही लोग धन्य हो जाते हैं। इससे पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अतिथियों को रुद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान लोक गायिका प्रियंका महर और किशन महिपाल के भजनों और गीतों से लोग कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गए।

4 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर भी कृष्ण भक्ति में रम गए। उन्होंने फिल्मी भजन श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जिले के सभी थानों की झांकियां भी लगाई गई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण आरती के उपरांत मिश्री माखन प्रसाद का वितरण किया गया। गीता भवन मंदिर में इस वर्ष का प्रमुख कार्यक्रम दिव्यांगजनों की ओर से श्री कृष्ण लीला का मंचन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में हर्षोल्लास से शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही प्रेमनगर चौक पर चल रही रासलीला कार्यक्रम में कलाकारों ने कृष्ण के गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालुओं को खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें