फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के रंग में सराबोर हुई देवभूमि, नंदलाल के जन्मोत्सव पर जमकर झूमे श्रद्धालु, मनमोहक तस्वीरें

Sat, 24 Aug 2019 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड कृष्णमय हो गई। घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। कहीं राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां मन मोह रही थीं तो कहीं कान्हा के भजनों पर भक्त झूमते ही रहे। मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़े रहे। जैसे ही रात के 12 बजे, पूरा शहर कन्हैया के जन्म की खुशी में झूम उठा। मंदिरों और घरों के बाहर आतिशबाजी व जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 
विज्ञापन

2 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मथुरा से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आठ फुट की पूतना और शंख में विराजमान कन्हैया आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा राधा-कृष्ण का डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य, माखनचोरी का मंचन, राधा कृष्ण नृत्य की सुंदर झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान महेंद्र रवींद्र पुरी, दिगंबर भागवत, दिगंबर दिनेश पुरी, मधु जैन, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, दिलीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से सहारनपुर रोड स्थित आदर्श मंदिर में आयोजित भजन संध्या में नैनन में श्याम समाय गो... पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी प्रस्तुति की गई। बालक-बालिकाओं ने कन्हैया के माखन चोरी का मंचन किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया।

4 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, नरेंद्र खत्री, राजीव पुंज, राजेश भाटिया, कृष्ण प्रसाद, बाबी भाटिया, संगीता भाटिया, मोन्टू भाटिया, मन्नू भाटिया, कांता चावला, सोमनाथ भाटिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी नारायण पंचमुखी सिंदूरिया हनुमान पंचायती मंदिर में कलाकारों ने राधा-कृष्ण, गणेशजी, शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा। पुलिस लाइन में जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरिओम आश्रम ट्रस्ट की ओर से हरिओम एन्क्लेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंडित कुशलानंद ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। रात 12 बजते ही कान्हा जी की आरती की गई। 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर देहात में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर सभी जगह मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिरों में कृष्ण की झांकियां देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को व्रत रखा। अर्द्धरात्रि में बालकृष्ण को झूला झुलाने के बाद व्रत खोला। रात के बारह बजते ही श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में सभी मंदिर घंटे घड़ियालों की आवाज से गूंज उठे। शनिवार को वैष्णव बाहुल्य क्षेत्रों और आश्रमों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी के सभी मंदिरों में नंदलाल की झांकियां सजाई गई हैं। सुभाष घाट पर प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। हरिद्वार के प्राचीन गीता भवन में देवेंद्र कृष्ण आचार्य के श्रीमुख से भागवन कथा का शुभारंभ हुआ। भगवान कृष्ण का भव्य श्रंगार किया गया। कथा व्यास ने कृष्णावतार कथा का वर्णन किया। 
विज्ञापन

8 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी हरिद्वार के भारत माता मंदिर, परमार्थ आश्रम और जयराम आश्रम में कृष्ण-बलराम की झांकियां सजाई गईं। देवपुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कनखल के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में आज से संकीर्तन प्रारंभ हो गया। कनखल के दक्ष परिसर में भगवान के दर्शन करने अनेक श्रद्धालु पहुंचे। इस नगर में दक्ष रोड तथा संन्यास रोड के आश्रमों में झांकियां सजाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें