फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018: राशि के अनुसार करेंगे लड्डू गोपाल का श्रृंगार, तो मिलेगा मुंह मांगा वरदान

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
krishna
बाल गोपाल के जन्मोत्सव के लिए लोग अलग-अलग तरह से तैयारियां कर रहे हैं। कान्हा का जन्मोत्सव रात 12 बजे मनाया जाएगा। लेकिन अगर आप घर पर ही कान्हा का जन्मोत्सव मना रहे हैं तो राशि के अनुसार कृष्ण कन्हैया का साज श्रृंगार कर सकते हैं। इससे कान्हा प्रसन्न होकर आपको मुंह मांगा वरदान देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
मेष राशि : इस राशि के जातक कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं। इसके साथ ही सिंदूरी कुमकुम से कान्हा का तिलक करें।

वृषभ राशि: इस राशि के जातक संभव हो तो चांदी के वर्क से बाल गोपाल का श्रृंगार करें। इसके साथ सफेद चंदन से तिलक भी करें।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को इस दिन लहरिया वाले रंग बिरंगे वस्त्रों से कान्हा को सजाना चाहिए। इसके साथ ही केसरिया चंदन का तिलक लगाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
krishna
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी पर सफेद और क्रीम रंग के वस्त्रों और मालाओं से कान्हा को सजाना चाहिए। साथ ही सफेद चीजों से बने मिस्ठान का ही भोग लगाएं।

सिंह राशि: इस राशि वालों को लड्डू गोपाल का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। इसके साथ ही वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को हरे या तोतिया रंग के कपड़ों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही मावे का भोग लगाएं।

4 of 5
krishna janmashtami 2018
तुला राशि: इन राशि वालों को कृष्णा का श्रृंगार केसरिया रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। इसके साथ ही माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को टमाटरी लाल रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए। इसके साथ ही दूधिया रंग की मिठाई  से केक का भोग लगाएं।

धनु राशि: इस राशि के जातकों को बाल गोपाल का साज श्रृंगार पीले रंग के कपड़ों से करना चाहिए। साथ ही पीली मिठाई का ही भोग लगाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krishna janmashtami
मकर राशि: इस राशि के लोगों को कान्हा का श्रृंगार लाल और पीले व केसरिया रंग के कपड़ों से करना चाहिए। बूंदी व मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक अगर नीले रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करेंगे तो दोगुना फल मिलेगा। पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को नारंगी और पीतांबरी रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए। इसके साथ ही मेवा और मक्खन का भोग लगाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें