फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018: राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, चमक जाएंगे किस्मत के तारे

Sun, 02 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
kanha
भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्मे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो सितंबर को आधी रात को मनाया जाएगा। आचार्य डा. सन्तोष खन्डूडी के अनुसार, इस साल अष्टमी तिथि रविवार दो सितंबर को रात्रि 8.51 बजे से शुरू हो रही है, जो कि सोमवार तीन सितंबर को शाम 7.21 बजे तक रहेगी। इसलिए दो सितंबर को ही व्रत रखना शुभ होगा। इस दिन कान्हा का घी शहद, दूध, दही  आदि पंचअमृत  से अभिषेक कराया जाता है। लेकिन अगर आप राशि के अनुसार कान्हा को भोज लगाएंगे तो आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
मिश्री
मेष - श्री कृष्ण जी की कृपा आप पर रहेगी। सामाजिक रुप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मिश्री का भोग लगाने से कृष्ण जी प्रसन्न होंगे।

वृषभ - जन्माष्टमी का दिन शुभ फ लदाई है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मक्खन का भोग लगाएं    
विज्ञापन

3 of 7
Curd
मिथुन - धन प्राप्ति का के लिए अच्छा दिन है। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद ना करें अन्यथा हानि हो सकती है दही का भोग लगाएं ।

कर्क - वाणी पर संयम रखें। माध्य के बाद विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पीला माखन का भोग लगाएं ।

4 of 7
fruits - फोटो : फ्रूट्स
सिंह- स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे क्रोध और वाणी पर संयम रखें मिश्री माखन का भोग लगाएं

कन्या- कार्य में सफलता मिलेगी आनंदित होंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख संपत्ति बनी रहेगी। फल और मक्खन का भोग लगाएं ।
 
विज्ञापन

5 of 7
kheer
तुला- सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढ़ेंगे संभव हो सके  तो यात्रा टाल दे। आकस्मिक खर्च के योग हैं।  मक्खन से बना प्रसाद का भोग लगाएं।

वृश्चिक - आर्थिक योजना बनाना सफल होगा। माध्य के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए वस्त्र भूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन ख़र्च होने की आशंका है । खीर का भोग लगाएं ।
 
विज्ञापन

6 of 7
sweets
धनु-  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। भौतिक वस्तु पर खर्च होंगे । कागजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मिश्री माखन का भोग लगाएं।

मकर- राशि वाले जन्माष्टमी पर अधिक वाद विवाद ना करें धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन ख़र्च हो सकता है। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केला
कुंभ- नकारात्मक भावनाओं को महत्व ना दें। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ हो सकता है। पंजीरी का भोग लगाएं ।

मीन- धन के लेन देन उगाही में निवेश करते समय सावधानी बरतें । वाणी और क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। केले का भोग लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें