उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सनेह क्षेत्र के लालपानी और आसपास के क्षेत्र में एक हथिनी अपने नवजात शिशु के साथ घूम रही है। सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हाथी और उसके शिशु को देखने उमड़ रहे हैं।
हथिनी और उसके शिशु की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। बदरीनाथ मार्ग पर हथिनी के सड़क क्रास करते वक्त वन विभाग की ओर से वाहनों को रोका जा रहा है।
कोटद्वार के रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि हथिनी की आवाजाही पिछले तीन-चार दिनों से बनी हुई है। हथिनी के साथ उसका नवजात शिशु हाथी भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शिशु के साथ घूम रही हथिनी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम हथिनी लालपानी में टिप इन टॉप के आसपास देखी गई। जबकि शुक्रवार को हथिनी और उसका बच्चा खोह नदी में देखा गया।
विज्ञापन
3 of 5
शिशु के साथ घूम रही हथिनी का वीडियो बनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रेंजर ने कहा कि बच्चे को असुरक्षित महसूस करने पर हथिनी हमला भी कर सकती है। उन्होंने लोगों से हथिनी के नजदीक न जाने की अपील की है।
4 of 5
शिशु के साथ घूम रही हथिनी
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।