फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan in Photos : उग्र हुए उत्तराखंड के किसान, दिल्ली कूच के लिए काशीपुर में तोड़ा पुलिस का घेरा, भारी फोर्स तैनात

Fri, 25 Dec 2020 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर और रुद्रपुर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए निकल पड़े। तस्वीरों में देखें किसान आंदोलन...
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
इस दौरान किसानों ने कहीं बैरिकेड हटा दिए तो कहीं पुलिस का घेरा तोड़कर आगे रवाना हो गए। राज्य सीमा रामपुर रोड पर बैरिकेड तोड़कर किसान दिल्ली को कूच कर गए। इस दौरान पुलिस से तकरार भी हुई।

 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
जसपुर के हल्दुआ गांव टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान बैरिकेड हटाकर वहां से रवाना हो गए। 

 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं काशीपुर में उग्र किसानों ने पुलिस का घेरा तोड़ा और आगे रवाना हो गए। यहां किसानों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। 

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा आदि जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
मामले की संवेदनशीलता देखते हुए रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
किसानों को समझाने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा रामपुर सीमा पर पहुंचे। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। 
 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं किसान आंदोलन के कारण यहां यूपी और दिल्ली की बस सेवा प्रभावित है। 

 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
सैकड़ों किसानों के दिल्ली कूच से जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर में कई बार जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
पुलिस रामपुर बॉर्डर पर जिले से बाहर जाने वाले सभी वाहनों के नंबर नोट कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें