कृषि कानूनों के खिलाफ आज देहरादून स्थित राजभवन कूच कर रहे किसानों ने पुलिस और प्रशासन की नाक मेें दम कर दिया है। शनिवार को राजभवन कूच के दौरान भानियावाला और हर्रावाला में किसानों और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन
2 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के कार्यकर्ता आज राजभवन कूच कर रहे हैं। जिसके बाद 24 जनवरी को मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
3 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ राजभवन कूच कर रहे किसानों ने प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। भानियावाला लक्ष्मी वाला ओवरब्रिज से होते हुए टोल बैरियर पहुंची ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
4 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
हर्रावाला बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे किसानों को आईआईंपी फ्लाईओवर के समीप पुलिस ने रोक लिया। यहां किसानों ने खूब नारेबाजी की। किसानों के राजभवन कूच को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
किसानों ने जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर दून शहर की ओर निकल गए। कुछ को पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
6 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों में ताजेंद्र सिंह हाजी, अमीर हसन, जाहिद अंजुम, सुरेंद्र सिंह खालसा, परमजीत सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, गुरुदेव सिंह, उमेद बोरा आदि तमाम लोग हैं।
विज्ञापन
7 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
किसानों को रोकने के लिए देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भारी पुलिस बल तैनात है।
8 of 9
किसान आंदोलन
- फोटो : amar ujala
इस दौरान किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांग को अनुसना कर रही है। जिसके विरोध में प्रदेश के किसान मंच के नेतृत्व में राजभवन का कूच कर सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
कहा कि वर्तमान में सहसपुर, विकासनगर और चकराता विधानसभा क्षेत्र के 373 किसान मंच के बैनर तले दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 24 जनवरी को बड़ी संख्या में क्षेत्र के अन्य किसान भी ट्रैक्टर रैली में प्रतिभाग करने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।