रुद्रपुर की यूपी सीमा से सटे मलसी गांव, रामनगर आदि गांवों से करतारपुर, सुवा नगला होते हुए रुद्रपुर और किच्छा के सैकड़ों किसानों ने यूपी की सीमा में प्रवेश किया। इधर, एनएच-74 से सटे यूपी के डिबडिबा गांव से भी रुद्रपुर और गदरपुर के कई किसान दिल्ली रवाना हुए।