फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: देखते ही देखते सांप को निगल गया 10 फीट लंबा किंग कोबरा, देखें तस्वीरें...

Tue, 29 Sep 2020 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में किंग कोबरा द्वारा एक सांप को निगलने का मामला सामने आया है। चारखेत गांव में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सड़क किनारे दो सांप लड़ते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सांपों की लड़ाई देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो एक सांप दूसरे सांप को निगल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जब तक वन विभाग की टीम वहां पहुंची तब तक कोबरा सांप को निगल चुका था और वहां से चला गया था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन प्रभाग के वन बीट अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा ने लगभग सात फीट लंबे रेट स्नेक (धामन) को निगल लिया। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी निमेष ने बताया कि किंग कोबरा की खोजबीन जारी है। इस मौके पर वन दरोगा संतोष गिरी और गौरव कुमार भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें