धोखा देकर अनगिनत लोगों की किड़नियां निकालने वाले इस शख्स ने आखिर पुलिस के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम क्यों लिया। उसके मुंह से यह सुनकर पुलिस भी चौंक गई। यहां जानिए पूरा सच।
विज्ञापन
2 of 6
डोनाल्ड ट्रंप
दरअसल, किडनी किंग के नाम से जाना जाने वाला डॉ अमित अपने जमाने से ही रंगीन मिजाज था। उसने तीन शादियां की थी। लेकिन जब वह पकड़ा गया तो वह अपने बीते दिनों को याद नहीं करना चाहता था। पुलिस हिरासत में तीन शादी के सवाल पर किडनी किंग इतना भड़क गया कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
kidney king doctor amit
उसका कहना था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तो तीन शादियां की थी। तो सब लोग मेरे ही पीछे क्यों पड़े हैं। तीसरी शादी का सवाल क्यों नहीं किया जाता है, बार-बार मुझी से यह सवाल क्यों करते हो। यही नहीं किडनी गैंग के सरगना डॉ.अमित को देश-विदेश की करीब 12 भाषाओं का ज्ञान है। अंग्रेजी में उसकी अच्छी पकड़ है।
4 of 6
amit
किडनी गैंग के सरगना डॉ.अमित को इस काले धंधे को लेकर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है। वह किडनी कानून में बदलाव की वकालत भी करता है। कहता है कि यदि कानून सही होता तो राजनेता अमर सिंह जैसे लोगों को किडनी बदलवाने विदेश नहीं जाना पड़ता। वो बेबाकी से कहता है कि कानून और मीडिया की नजर में भले ही वह अपराधी हो, मगर उसने सैकड़ों जिंदगी बचाई हैं। उन सब की दुआएं उनके साथ हैं। जेल से बाहर आकर फिर यह काम करने या न करने का सवाल डॉ.अमित मुस्कराते हुए टाल गया।
विज्ञापन
5 of 6
Dr.Amit file photo
जिंदगी के 64 बसंत देख चुके किडनी गैंग का सरगना डॉ.अमित पुलिस हिरासत में आत्म विश्वास से भरा नजर आया। वो यह मानने को तैयार नहीं था कि वो कोई गलत काम कर रहा है। वो मानता है कि किडनी ट्रांसप्लांट गैर कानूनी है, मगर उनकी नजर में किसी की जिंदगी बचाना उससे भी ऊपर है।
यही वजह है कि परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के दबाव के बावजूद किडनी बदलने के काम से खुद को अलग नहीं कर पाया। उसकी नजर में यह कारोबार नहीं है। वो कहता है कि उसका एक भी ऑपरेशन नाकाम नहीं हुआ है। दूसरे डाक्टर इस काम को छह घंटे में करते हैं, जबकि वह ढाई घंटे में कर देता है।