फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा ब्रह्मांड का सबसे 'अशुभ' ग्रह, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
KETU
ज्योतिष शास्त्र में सबसे अशुभ माना जाने वाला केतु ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वालाा है। इससे इन राशि वालों के जीवन में कठिनाईयां बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

2 of 9
राहु और केतु
केतु ग्रह बृहस्पतिवार सुबह 8:06 बजे अपनी चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके चलते राशियों में नकारात्मक  और सकारात्मक दोनों तरह के  प्रभाव पढ़ेंगे। कहा जाता है की जब केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई न कोई परेशानी अवश्य आती है।
विज्ञापन

3 of 9
ketu
केतु ग्रह 7 मार्च 2019 का मकर राशि में ही रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ले जाने वाला केतु ग्रह इस यात्र को कठिन बना देगा। पंडित राम भूषण ने बताया कि  केतु को लाभकारी और असुरक्षित दोनों तरह का ग्रह माना जाता है और ज्ञान, बुद्घि, तर्क और कल्पना के लिए एक प्रमुख कारक भी है और साथ ही हानिकारक ग्रह भी है। क्योंकि इसका कुंडली के सभी घरों पर विशेष रूप से 1,2,4,5,7,8,9 और 10 वें घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यह 3,6 और 11 वें स्थान पर घर होने पर सकारात्मक प्रभाव भी दिखेगा।

4 of 9
aries - फोटो : aries
मेष - केतु इस राशि के दसवें घर पर अधिकार करेगा, जो कार्यों, कर्म और प्रतिष्ठा के लिए प्रमुख कारक हो सकता है। इसकी वजह से मेष राशि के जातकों को निराशा और कम एकाग्रता की भावन महसूस होगी जो कार्यस्थल पर कम उत्पादकता का कारण बन सकती है। इस समय के दौरान, आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही, इसका पारिवारिक रिशतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जो संघर्ष और झगड़े का कारण बनेगा।

वृषभ - केतु ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि में नौवें घर पर प्रवेश करेगा। जो भाग्य और धर्म का प्रतीक है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातक स्वभाव में अधिक रूढ़िवादी बन जाएंगे और धर्म को अधिक महत्व देने शुरू कर वृषभ राशि वाले अधिक आध्यात्मिक महसूस करेंगे और सांसारिक सुख छोड़ना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक और विचार विमर्श करने के बाद किया गया निवेश अनेक लाभ प्रदान करेगा।
विज्ञापन

5 of 9
म‌िथुन
मिथुन - मिथुन राशि के लिए केतु ग्रह आठवें में पारगमन करेगा, जो उम्र और दीर्घायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए  आध्यात्मिकता और ज्ञान प्राप्त करना प्रमुख महत्व होगा। अगर नकारात्मक पक्ष देखा जाए तो इस राशि वालों को नशे में ड्राइविंग करने से बचना होगा क्योंकि इससे एक घातक दुर्घटना हो सकती है। केतु के परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातक कठोर व्यवहार और दूसरों लोगों के रवैये में परिवर्तन का सामना भी कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी विकसित हो सकती है, इसलिए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना जरूरी है।

कर्क - विवाहित जीवन का प्रतिनिधित्व करते हुए केतु कर्क राशि के सातवें घर में स्थान ग्रहण करेगा। जो की एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विवाह संबंधी रिश्तों में छोटे - छोटे मुद्दे पर गंभीर गिरावट बन सकते है। पेशेवर मामले में, कैरियर ग्राफ में वृद्घि होे सकती है। इस दौरान बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे।

 
विज्ञापन

6 of 9
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
 सिंह - केतु सिंह राशि के छठे घर में प्रवेश करेगा। जो कि डर, चोट और बीमारियों का प्रतीक है। इससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई नकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि निजी जीवन में अपने साथी के साथ कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

कन्या - कन्या राशि के लिए केतु पांचवें घर पर रहेगा। जो ज्ञान, बुद्घि और बच्चों का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे पहले , जीवन साथी के साथ किसी भी तर्क से बचें, क्योंकि  इसका आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान अपने साथी पर संदेह करना गलत साबित होगा। व्यावसायिक रूप से वित्तीय क्षेत्रों मे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच - समझ ले।
विज्ञापन

7 of 9
तुला राश‌ि
तुला - तुला राशि में केतु ग्रह चौथे घर में पारगमन के साथ खुशी, विकास और प्रभावित हो सकते है। केतु की स्थिति आपके लिए बहुत नकारात्मक साबित हो सकती है। इस समय के दौरान केतु के प्रभाव से आपकी मां के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। पिता, बेटी और बेटे के बीच में वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक - केतु ग्रह वृश्चिक राशि मे तीसरे घर में प्रवेश करेगा। जो साहस और सादगी का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगे। केतु के प्रभव से उत्साह और जुनून के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेगे। लगातार कड़ी महेनत से कैरियर औश्र वित्तिय जीवन का विकास होगा।

8 of 9
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु - केतु ग्रह धनु राशि के दूसरे घर में प्रवेश करेगा। इसका धनु राशि के लोगों के धन पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। इस समय के दौरान, आप अपने घरेलू और व्यावसायिक जीवन में अशांति का अनुभव करेंगे। लेन देन में सावधानी बरते नहीं तो नुकसान होना संभव है। इसके साथ ही स्वभाव में जिद्दी और अभिमानी होने जैसे कई बदलाव आएंगे।
 
मकर - केतु मकर राशि के पहले घर में प्रवेश करेगा। इस घर में केतु होने के कारण, आत्म - जागरूकता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे। केतु के इस पारगमन की वजह से लोग आपको स्वभाव और बदले हुए रवैये पर सवाल उठाएंगे। वहीं आपको स्वास्थ्य पर भी कड़ी नजर रखनी होगी और नियमित जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

9 of 9
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
 कुंभ - कुंभ राशि में केतु बारहवें घर में प्रवेश करेगा। जो  व्यय का प्रतिनिधित्व करता है। इसके चलते व्ययों में वृद्घि होगी। गुप्त निवेश की वजह से लाभ मिलेगा और वृद्घि होगी। खर्च करते समय सावधान रहें और एक साथ बहुत सारा धन खर्च न करें।

मीन -  केतु ग्रह मीन रशि के ग्यारहवें घर में पारगमन करेगा जो फायदे और आय को दर्शाता है। नई भाषाएं सीखना और विज्ञान और आध्यात्मिकता के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करना आपका नया शौक बन सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी काफी अवसर मिलेगे।            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें