राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
सिंह - केतु सिंह राशि के छठे घर में प्रवेश करेगा। जो कि डर, चोट और बीमारियों का प्रतीक है। इससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई नकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि निजी जीवन में अपने साथी के साथ कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।
कन्या - कन्या राशि के लिए केतु पांचवें घर पर रहेगा। जो ज्ञान, बुद्घि और बच्चों का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे पहले , जीवन साथी के साथ किसी भी तर्क से बचें, क्योंकि इसका आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दौरान अपने साथी पर संदेह करना गलत साबित होगा। व्यावसायिक रूप से वित्तीय क्षेत्रों मे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच - समझ ले।