फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plane Crash: देहरादून से पढ़े थे हादसे में मारे गए पायलट वसंत साठे, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

Sun, 09 Aug 2020 11:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केरल में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए पायलट दीपक वसंत साठे की पढ़ाई देहरादून में हुई थी। उन्होंने कैप्टन पिता की देहरादून में तैनाती के दौरान कैंब्रियन हॉल स्कूल से 10वीं, 11वीं की पढ़ाई की थी। शुक्रवार को विमान हादसे में उनकी मौत की खबर आई तो स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एससी बियाला ने बताया कि 1966 में कैप्टन विकास दामोदर साठे की देहरादून में तैनाती हुई थी। उनके दो बेटे थे, जिनमें छोटे का नाम दीपक वसंत साठे था। दोनों बेटों की पढ़ाई देहरादून में ही हुई। इस बीच उनका तबादला हो गया और बच्चे भी यहां से चले गए। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
दोबारा 70 के दशक में वे लौटकर देहरादून आए। उन्होंने फिर कैंब्रियन हॉल स्कूल में बच्चों का दाखिला कराया। दीपक वसंत साठे ने यहीं से 1975 में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद 1976 में 11वीं की परीक्षा पास की तो पिता का फिर तबादला हो गया। लिहाजा, 11वीं तक की पढ़ाई करने के बाद दीपक भी यहां से चले गए। बाद में उनका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हुआ। एनडीए में उन्हें सर्वोच्च सम्मान सोर्ड ऑफ ऑनर भी मिला। 

4 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
दीपक वसंत साठे के साथ यह दूसरा विमान हादसा था। कैंब्रियन हॉल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. बियाला ने बताया कि इससे पूर्व भी एक विमान हादसे में वह बाल-बाल बच गए थे। उनके दोबारा विमान उड़ाने की संभावनाएं भी खत्म हो गई थीं लेकिन अपने हौसले और हिम्मत के दम पर वह लौटकर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
दीपक वसंत साठे ने एयरफोर्स में लंबा समय बिताया था। उनको 11 जून 1981 को एयरफोर्स में कमीशन मिला था और 22 साल की सेवा के बाद 30 जून 2003 को रिटायर हुए थे। हलांकि वे रिटायरमेंट के बाद भी कॉमर्शियल एयरलाइंस कंपनी से जुड़े हुए थे। उन्होंने एयरफोर्स एकेडमी में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीता था और फाइटर पायलट बने थे। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
एयर इंडिया एक्सप्रेस 737 में जाने से पहले दीपक एयर इंडिया के एयरबस 310 की उड़ान भी भर चुके थे। इसके अलावा वह एचएएल के टेस्ट पायलट भी रहे थे। वह देश के चुनिंदा पायलटों में से थे, जिन्होंने एयर इंडिया के एयरबस 310 विमान और बोइंग 737 विमान उड़ाया था। वह बतौर विंग कमांडर रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
कैंब्रियन हॉल के प्रिंसिपल डॉ. एससी बियाला ने बताया कि दीपक के बड़े भाई भी सेना में अफसर थे। वह कारगिल युद्ध में शहीद हो चुके हैं। जबकि उनके पिता सेना में बतौर ब्रिगेडियर रिटायर हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें