हालांकि बाढ़ग्रस्त लोगों को बचाने की मुहिम कमान अफसर यशदीप सिन्हा और ले. कर्नल अरविंद कुमार के नेतृत्व में अभी जारी है। जवानों ने न सिर्फ लोगों को बाढ़ से बचाया है बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद कर रहे हैं। इस मुहिम में नायब सूबेदार भरत सिंह, मनबर सिंह, सूबेदार रणजीत सिंह, राइफल मैन कुलदीप, गोविंद सिंह की भूमिका सराहनीय है।