भले ही सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' विवादों से घिर गई है, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। शूटिंग क्रू में शामिल लोग ऐसी बातें बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी सारा की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
उत्तराखंड में यह फिल्म नहीं दिखाई गई। लेकिन फिल्म क्रिटिक्स ने केदारनाथ को मिला जुला रिएक्शन दिया और फिल्म की कहानी को कमजोर बताया। हालांकि सभी ने सारा अली खान की एक्टिंग की तारीफ की है।
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
बता दें कि देहरादून और हरिद्वार के करीब 200 कलाकारों ने फिल्म में हिस्सा लिया है। फिल्म क्रू में शामिल धीरज छाबड़ा ने बताया कि केदारनाथ में शूटिंग के दौरान रुद्रप्रयाग में काफी ठंड थी। इस दौरान अक्सर सारा सभी के लिए खुद चाय बनाती थीं। सारा में कभी कोई एटीट्यूट देखने को नहीं मिला।
4 of 5
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : HT
वहीं इन सारा अपने बोलने के लहजे को लेकर भी यूथ दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके हिंदी बोलचाल को पब्लिक खासा पसंद कर रही है।
साल 2013 में आई आपदा पर बनी केदारनाथ शूटिंग के समय से विवादों में है। पहले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच भी अनबन की खबरें आई। फिर फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लव जेहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगे। और उत्तराखंड में फिल्म बैन कर दी गई।