फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल बहने से हाईवे और कई रास्ते हुए बंद

Sat, 02 Jun 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अगस्तयमुनि
विज्ञापन
1 of 6
rain in uttarakhand
दोपहर बाद करीब 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड में  मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान कई जगह पुलिया बह गई। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग गबनी गांव से बेडूबगड़ के बीच कई जगहों पर बाधित हो गया, जिससे लगभग तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला के नेतृत्व में पुलिस शाम 7 बजे के बाद भी यातायात बहाल करने में जुटी रही। इधर, बदरीनाथ हाईवे भी रैंतोली में आधा घंटे बंद रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rain in uttarakhand
शुक्रवार को दोपहर बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ कुछ देर अंधड़ आया। इसके बाद करीब 3.30 बजे से शुरू हल्की बारिश धीरे-धीरे तेज होने लगी। इसके बाद भारी ओलावृष्टि के साथ 4 बजे से शुरू मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो करीब 45 मिनट रही। तेज बरसात के कारण क्षेत्र के गाड़-गदेरे ऊफान पर बहने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा। स्थिति यह रही कि विजयनगर में नदी पर बनी वैकल्पिक पुलिया भी कुछ ही देर में जलमग्न हो गई, जिससे क्षेत्रीय जनता का विजयनगर व अगस्तयमुनि से संपर्क कट गया। दो तरफा आवाजाही के लिए लोगों को पुन: जर्जर ट्राली का सहारा लेना पड़ा। देर शाम तक ट्राली से लोगों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

3 of 6
rain in uttarakhand
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग गबनी, सौड़ी से लेकर बेडूबगड़ तक करीब तीन किमी क्षेत्र में कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर व भारी मलबा गिरने से अवरूद्ध हो गया। राजमार्ग के बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में ज्यादातर यात्रियों के वाहन थे। इस दौरान एनएच द्वारा मशीनों से प्रभावित स्थानों पर मलबा साफ कर यातायात को कम से कम समय में बहाल करने का प्रयास किया गया। इधर, सीओ बडोला व थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं के नेतृत्व में पुलिस बल राजमार्ग पर लगे जाम को खोलने में जुटा रहा। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गुलाबराय-रैंतोली के समीप पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से यातायात लगभग आधा घंटे बंद रहा। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि दोनों हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है।

4 of 6
rain in uttarakhand
दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित जनपद के निचले इलाकों में कुछ देर रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ तेज हवा भी चलती रही। दोपहर को रुद्रप्रयाग में तापमान 29 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया था। उधर, केदारनाथ में दोपहर के बाद से हल्का कोहरा छाया रहा। इससे पूर्व सुबह से यहां मौसम साफ था और धूप खिली रही। लेकिन दिन चढने के साथ मौसम बदलने लगा। आसमान में बादलों के छाने के साथ ही केदारनाथ व केदारपुरी में कोहरा छाने लगा, जिस कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित होती रही।
विज्ञापन

5 of 6
rain in uttarakhand
टिहरी में भिलंगना ब्लॉक में भारी बारिश होने से कई गदेरे उफान पर आ गए। जिससे दो पुलिया, खेत,पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्र के पूरण सिंह गुसाईं, विजय कोठियाल और सत्य प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सायं साढ़े पांच बजे तेज बारिश के साथ द्वारी-थापला के गढ़वाण गदेरा उफान पर आ गया। जिससे थापला गांव की दो पैदल पुलिया,खेत और पैदल रास्ते बह गए। गांव की दर्जनों नाली खेती में भी मलबा घुस गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain in uttarakhand
जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। कोटी फैगूल में इंद्रोला का गदेरे में भी बरसाती पानी आने से पडागली और इंद्रोला गांव की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और खेतों में मलबा घुस गया। गदेरे के उफान से बणचुरी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई और खेतों में मलबा घुस गया। तेज बारिश के साथ गदेरे के उफान पर आने से ग्रामीण खासे दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना देने के बावजूद देर रात तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें