फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: मौत से पहले भोले के धाम में जिंदगी की आखिरी सेल्फी, पूर्वा के अंतिम सफर की झकझोर देने वाली दास्तां

Thu, 20 Oct 2022 10:18 AM IST
रेनू सकलानी रेनू सकलानी
विज्ञापन
1 of 5
हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुई पूर्वा - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ी से टकराने से क्रैश हो गया। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से कुछ घंटे पहले ही बाबा केदार के धाम में गुजरात की पूर्वा रामानुज (26) ने आखिरी सेल्फी थी। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मौत से कुछ घंटे पहले ही पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर  पूर्वा के परिजन,नाते रिशतेदारों के साथ ही उसके दोस्त भी आहत है। आखिरी सेल्फी में पूर्वा के चेहरे की मुस्कुराहट भोले की दरबार में उसी खुशी को बयां कर रही है, लेकिन कौन जानता था कि उसके चेहरे पर ये मुस्कुराहट अब दोबारा नहीं दिखेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में घने कोहरे के बीच हेलीकॉप्टर के पायलट को सही दिशा नहीं दिखाई दी और 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर अचानक पहाड़ी से टकरा गया और क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा।

4 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया घना कोहरा दुर्घटना का कारण बना। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद भी पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ान का जोखिम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें