फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: नहीं चला हेलीकॉप्टर तो पैदल बाबा केदार के धाम पहुचीं एक्ट्रेस नंदिनी राय, पूरा किया 32 किमी सफर

Fri, 05 May 2023 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी राय ने शुक्रवार को बाबा केदार के दर्शन किए। अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंदिनी करीब 32 किमी पैदल चलीं। हालांकि उन्हें दो दिन पहले हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही।

Chardham Yatra: केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला

जिसके बाद वे गौरीकुंड से पैदल ही यात्रा पर निकल पड़ीं। अभिनेत्री ने बताया कि पैदल यात्रा का शानदार अनुभव रहा। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के दर्शन पर किए। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हुए स्थानीय लोगों से मिले सहयोग पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

2 of 5
साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दर्शन के बाद उन्हें ऋषिकेश पहुंचना था, ऐसे में वे धाम से पैदल ही गौरीकुंड पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दो दिन पूर्व केदारनाथ में खराब मौसम के कारण कई यात्रियों को दिक्कत हुई थी। हालांकि मंदिर समिति द्वारा सभी यात्रियों को सुलभ व सरल तरीके से दर्शन कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

4 of 5
साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 25 लाख पार पहुंचने वाला है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 8.65 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी से अब तक चारधाम यात्रा के लिए 24.53 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 22 अप्रैल से 5 मई तक चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें