केदारनाथ
- फोटो : SELF
यही नहीं जून 2013 की आपदा के बाद इस वर्ष पहला मौका रहा, जब भारी बरसात में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक भी दिन यात्रा नहीं रुकी। यात्रा ने कारोबार को भी नई रफ्तार दी। यात्रा के पहले माह में केदारघाटी में गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक संचालित होटल, लॉज और रेस्टोरेंट को शत-प्रतिशत बुकिंग मिली। दूसरी तरफ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को भी यात्राकाल में लगभग 12 करोड़ से अधिक रुपये की आय हुई।