फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Snowfall: लगातार बर्फबारी से खिसककर रास्ते पर आए हिमखंड, कुबेर गदेरे में पैदल रास्ता बंद, तस्वीरें

Sun, 02 Apr 2023 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ यात्रा के लिए अब गिनती के दिन रह गए हैं लेकिन खराब मौसम ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बीते 18 दिनों से केदारनाथ में प्रतिदिन हो रही बर्फबारी से तैयारी प्रभावित हो रही है। भारी बर्फ के कारण कुबेर गदेरा में पैदल मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया है।

Uttarakhand: दारमा घाटी में तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी, माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान, देखें तस्वीरें

रविवार सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां धूप की तपन भी तेज हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक घने बादलों के बीच हल्की बर्फबारी होने लगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अवर अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कुबेर गदेरा में फिर से अवरुद्ध हो गया है। हिमखंड रास्ते में खिसक गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गौरीकुंड से लिनचोली के बीच पैदल मार्ग पर टूटे पुश्तों, रेलिंग की मरम्मत की जा रही है। क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा भी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है और स्टैंड पोस्ट की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में रास्ते से बर्फ हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए चरियों को भी ठीक किया जा रहा है। मार्ग पर शौचालय निर्माण सहित अन्य यात्रा से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।

4 of 5
केदारनाथ में रास्ते से बर्फ हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
उधर, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी नीती और माणा घाटियों में सुबह आठ बजे तक बर्फबारी हुई। दोपहर बाद मौसम फिर बिगड़ा और यमुनोत्री घाटी में बर्फबारी व निचले इलकों बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आपदा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें