केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ पहुंच रहे प्रत्येक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करे, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।