फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में हो गया कुछ ऐसा, जो आज तक कभी नहीं हुआ, तस्वीरें देखिए...

Mon, 30 Apr 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 7
kedarnath
केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा हो गया जो आज तक कभी नहीं हुआ है। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
रविवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर 25073 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो बाबा केदार की यात्रा में एक दिन, खासकर कपाट खुलने के अवसर पर दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड है। बीते एक दशक नहीं बल्कि एक सदी में भी एक दिन में केदारनाथ में इतने श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
11500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग की ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में पूजा होती है। रविवार, 29 अप्रैल को भगवान के कपाट खुलने के साथ ही यहां एक नया रिकार्ड भी दर्ज हो गया है। यहां सुबह 6.30 मिनट से शाम 5 बजे तक 25073 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पूण्य प्राप्त किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिनों में इसी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जून 2013 की आपदा के बाद हाशिए पर सिमिटी केदारनाथ यात्रा को 2015 से एक नया मुकाम मिला है।

4 of 7
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रतिवर्षब जहां कपाट खुलने के दिन और पूरे यात्राकाल में श्रद्धालुओं के संख्या बढ़ी है। वर्ष 2013 में 14 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे, तब करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने पहले दिन बाबा केदार के दर्शन किए थे। लेकिन इसके बाद 14 जून तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच गए थे। 16/17 जून की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में चारों तरफ तबाही का आलाम था। ऐसे में करीब पौने तीन माह तक यहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

5 of 7
kedarnath
इसके बाद 11 सितंबर 2013 को केदारनाथ के कपाट पुन: खुले गए, जो बाबा की यात्रा में एक नया अध्याय था। उस दिन, यहां करीब 100 श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके बाद यात्रा जैसे-तैसे पूरी हुई। आपदा का डर, वर्ष 2014 में 4 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और 100क0 श्रद्धालुओं ने पहले दिन बाबा के दर्शन किए। पूरे यात्राकाल में 48 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 7
kedarnath
वर्ष 2015 में 24 अप्रैल को धाम के कपाट खुले और राहुल गांधी, जतीन पटेल, अंबिका सोनी, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित 7039 यात्रियों ने पहले दिन दर्शन किए थे।
 वर्ष 2016 में 9 मई को केदारनाथ के कपाट खुले और इस अवसर पर 7068 यात्रियों ने भगवान आशुतोषक जलाभिषेक किया। जबकि बीते वर्ष 2017 में 3 मई को धाम के कपाट खुले। तब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 9439 यात्रियों ने पहले दिन दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को लेकर जो लेखा-जोखा मौजूद है, उसके आधार पर एक दिन में कभी भी 25 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन नहीं किए। इस बार, बाबा की यात्रा में पहले ही दिन एक और नया अध्याय जुड़ गया है। 19वीं सदी में तो पूरे यात्राकाल में भी इतने शिव भक्त केदारनाथ नहीं पहुंचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें