हाथीबड़कला स्थित सर्वे आडिटोरियम में कौथिग के अंतिम दिन ‘स्वच्छ निर्मल गंगा’ नृत्य नाटिका के जरिये कलाकारों ने लोगों को संदेश दिया। नाटक की शुरुआत भगीरथ की तपस्या से हुई। नाटक में गंगा की मौजूदा बदहाल स्थिति पर दर्शकों के समक्ष सवाल भी उठाए गए। 70 कलाकारों की टीम की कसी हुई प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यक्रम के समापन में पहुंचे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री रावत के साथ फोटो खिंचवाई। (सभी फोटोःअनिल डोगरा)