विरासत में दर्शकों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर लुत्फ लिया। दर्शक देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
2 of 6
जौनसार बावर के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक पेश की। कौरवों और पांडवों से जुड़े महाभारत के प्रसंगों को उन्होंने मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन
3 of 6
बिस्सू त्योहार में होने वाले कौरवों और पांडवों के युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। महासू देवता के आह्वान और अच्छी फसल की कामना के लिए यह नृत्य किया जाता है।
4 of 6
इससे पहले सुबह हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सोमवार सुबह विरासत में हेरिटेज क्विज में स्कूली बच्चों से भारतीय इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। दून इंटरनेशनल, स्कॉलर्स होम, मानव भारती, आर्मी पब्लिक स्कूल, कसिगा स्कूल और जीआरडी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
शाम को प्रसिद्ध सरोद वादक स्मिथ तिवारी की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से सम्मानित स्मिथ की धुनों पर दर्शक झूमते रहे।