फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur Firing Case: किसने तोड़े CCTV और यूपी पुलिस के वाहन, कहां गई डीवीआर? कुंडा कांड में उलझी पुलिस

Sat, 15 Oct 2022 11:29 AM IST
शाहरुख खान तुहिन शर्मा, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर जिले में कुंडा कांड होने के बाद जिले की पुलिस इस मामले में पूरी तरह उलझ गई है और इस मामले में अभी तक उसके हाथ खाली हैं। यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए बवाल के बीच चली गोली में ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत के मामले में जिला पुलिस को सीसीटीवी से कुछ फुटेज हासिल होने की उम्मीद थी। सूत्रों की माने तो गुरताज के घर पर लगे कैमरे टूटे मिले जबकि सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब है। अब सवाल उठता है कि आखिर किसने कैमरे तोड़े, डीवीआर कहां गई। बीते बुधवार को कुंडा के भरतपुर गांव में खनन माफिया की तलाश में दबिश देने गई यूपी पुलिस की फायरिंग में ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी की मौत हो गई थी। इस दौरान यूपी पुलिस के चार जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। गुरताज भुल्लर ने पत्नी की हत्या का आरोप यूपी पुलिस के अज्ञात पुलिस कर्मियों पर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद के अस्पताल में जांच करने पहुंची उत्तराखंड की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरताज के घर की छत पर लगा सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हालत में मिला है और इसकी डीवीआर भी गायब है। इसके अलावा गुरताज के घर के बाहर खड़ा यूपी पुलिस का वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अब सवाल उठ रहा है कि यदि यूपी पुलिस ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी थी तो सीसीटीवी और वाहन कैसे क्षतिग्रस्त हो गए। जिला पुलिस भी इस राज का पर्दा उठाने में नाकाम साबित हो रही है। 

 

4 of 6
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक लैब टीम ने सीसीटीवी और क्षतिग्रस्त वाहन के फिंगर प्रिंट लिए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फिंगर प्रिंट रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कई सवालों के जवाब पता चलेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान भी मौजूद थी यूपी पुलिस
कुंडा में ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की हत्या होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर करीब तीन घंटे प्रदर्शन किया था। अगले दिन भी अंतिम संस्कार होने से पहले वहां राजनीतिक हस्तियों के साथ मृतका के रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान भी भरतपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में यूपी पुलिस सादे कपड़ों में मौजूद थी। इस दौरान भी पुलिस की निगाहें सिर्फ जफर की तलाश कर रही थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशीपुर के कुंडा में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दो पुलिसकर्मी वर्दी में थे
सूत्रों के मुताबिक, कुंडा के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के घर दबिश देने गई यूपी पुलिस के दो जवान वर्दी में थे। हालांकि गुरताज सिंह भुल्लर ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने बताया कि वहां आए सभी यूपी पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में थे। जिला पुलिस भी इस मामले में साफतौर पर कुछ नहीं कह पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें