‘मैं तुम्हें भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता और तुम किसी और की हो जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा।’ धड़कन फिल्म के इस डायलॉग को दोहराते हुए सलमान ने सिर्फ पांच मिनट के अंतराल में दो जिंदगियां खत्म कर दीं। इसके बाद सरेंडर भी कर दिया।
Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या
सलमान का आक्रोश न सिर्फ शीबा के प्रति था बल्कि उसकी मां को वह रिश्तों में दरार आने की मुख्य वजह मान रहा था। इस बात का खुलासा सलमान और शीबा के बीच हुई करीब ढाई घंटे की व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ है। बुधवार की रात ढाई घंटे तक हुई व्हाट्सएप चैटिंग में शीबा ने जहां सलमान पर उसे बदनाम करने की तोहमत मढ़ी, वहीं सलमान ने उसकी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये हड़पकर धोखा देने का आरोप लगाया।
सलमान रामनगर में शीबा की हत्या करना चाहता था। उसने शीबा को ठिकाने लगाने का प्लान कई दिन पहले ही तैयार कर लिया था। सलमान ने चार दिन पहले ही मुख्य बाजार से एक चाकू खरीदा था। इस चाकू को वह अपनी स्कूटी की डिक्की में रखता था।
एक दिन पहले ही वह शीबा को लेकर रामनगर के एक रिजॉर्ट में गया था। वहां भी उनके बीच कहासुनी हुई। सलमान वहीं उसकी हत्या करने की फिराक में था लेकिन वह यह दुस्साहस नहीं कर सका। चैटिंग के बाद उसे शीबा से नफरत हो गई जिस पर उसने मां-बेटी की हत्या करने की ठान ली।