फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2018: 27 अक्टूबर को सुहागिनें नहीं कर पाएंगी व्रत का उद्यापन, पीछे है यह वजह

Fri, 26 Oct 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth
करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कहीं-कहीं कुवारी कन्याएं भी इस व्रत को करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth
इस साल करवा चौथ 27 अक्टूबर यानी शनिवार को है। ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का व्रत किया जाता है। इस बार करवाचौथ पर शुक्र पश्चिम में अस्त रहेगा। शुक्र 16 अक्टूबर मंगलवार शाम 5 बजकर 53 मिनट पर अस्त होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth 2017
रमेश सेमवाल ने बताया कि इस वक्त शुभ कार्य वर्जित होते हैं। बता दें कि करवा चौथ में सास या ननद को सरगी और उपहार देने की प्रथा है। कहीं-कहीं पति-पत्नी आपस में भी उपहार देते हैं। शुक्र अस्त होने के कारण नव विवाहित महिलाएं और जिनकी सगाई हो गई है ऐसी युवतियां 16 अक्टूबर शाम 5 बजकर 53 मिनट से पहले ये उपहार खरीद सकती हैं।
 

4 of 5
demo pic
फिर 27 अक्टूबर करवा चौथ का पूजन कर ये उपहार दे सकती हैं। इतना ही नहीं करवा चौथ का सामान भी महिलाएं 16 अक्टूबर से पहले खरीद लें। 27 अक्टूबर को चंद्र दर्शन रात करीब 8 बजकर 2 मिनट पर होंगे। शुक्र अस्त होने के कारण इस वर्ष करवाचौथ व्रत का उद्यापन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ
शुक्र अस्त के बाद उदय 1 नवंबर 2018 को होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटे 20 मिनट का है। यानी शाम को 5.36 मिनट और 6.54 तक ही मुहूर्त है। करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी भी है। संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए सबसे उत्तम दिनों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें