फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Swami: राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, उत्तर भारत के इस एकमात्र मंदिर की जानें खासियत

Mon, 21 Aug 2023 07:53 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित उत्तर भारत का एकमात्र कार्तिकेय स्वामी मंदिर। - फोटो : Amar Ujala

उत्तर भारत में भगवान कार्तिकेय का एकमात्र मंदिर रुद्र्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित है, जिसे कार्तिक स्वामी कहा जाता है। इस मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इसे रोपवे से जो़ड़ा जाएगा। मंदिर के बेस प्वाइंट कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक 1.4 किमी लंबा रोपवे बनेगा, जिसके लिए प्री-फिजिबिलटी सर्वेक्षण भी हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार आगामी सितंबर तक रोपवे निर्माण की अंतिम डीपीआर भी बन जाएगी।

जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के 360 से अधिक गांवों के आराध्य के रूप में पूजनीय भगवान कार्तिकेय के दर्शनों के लिए वर्षभर श्रद्धालु कार्तिक स्वामी पहुंचते हैं। मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कनचौरी से लगभग चार किमी की चढ़ाई तय करनी होती है। लेकिन अब, मंदिर को रोपवे से जोड़ने की कार्ययोजना बन चुकी है।

इसके तहत पर्यटन विभाग द्वारा कनकचौरी से मंदिर क्षेत्र तक प्रारंभिक चरण में प्री-फिजिबिलटी सर्वेक्षण किया जा चुका है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी रोपवे निर्माण के लिए सही पाई गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम डीपीआर बनाई जा रही है, जिसे सिंतबर तक पूरा कर दिया जाएगा। रोपवे के लिए वन विभाग से भूमि अधिग्रण, पेड़ों की गिनती, छपान व अन्य कार्रवाई समयबद्ध पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन

2 of 5
कार्तिकेय स्वामी मंदिर। - फोटो : social media
कनकचौरी से मंदिर तक बनने वाले रोपवे की लंबाई 1.4 किमी होगी। रोपवे बनने से कनकचौरी से 10 मिनट में ही कार्तिक स्वामी पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिकेय स्वामी मंदिर। - फोटो : social media
रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर बनाई जा रही है, जिसे आगामी सितंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर तक सुविधाएं उपलब्ध होने से तीर्थाटन के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

4 of 5
कार्तिकेय स्वामी मंदिर। - फोटो : social media

कार्तिक स्वामी के लिए सड़क हो चुकी स्वीकृत

भगवान कार्तिकेय के मंदिर कार्तिक स्वामी की यात्रा को सरल सुलभ बनाने के लिए चंद्रापुरी-बाजबड्डू-कार्तिक स्वामी 10 किमी सड़क भी स्वीकृत हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन द्वारा जल्द ही मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा। लोनिवि के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि मार्ग के प्रथम चरण की स्वीकृति मिली है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस, सात की मौत, 28 घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिकेय स्वामी मंदिर। - फोटो : फाइल फोटो
कार्तिक स्वामी मंदिर तक सरल व सुलभ पहुंच के लिए रोपवे का निर्माण होना है, जिसके लिए प्री-फिजिबिलिटी सर्वे हो चुका है। कार्तिक स्वामी के पैदल मार्ग भी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। --- सचिन कुर्वे, पर्यटन सचिव उत्तराखंड शासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें