कई बसों पर लोग अस्थि प्रवाह करने भी पहुंचे। अस्थि प्रवाह के साथ लोगों ने घाटों पर डुबकी लगाई। कइयों ने शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर हरिद्वार तक का सफर तय किया। ऐसे में दोपहर एक बजे तक हाईवे किनारे सीसीआर मार्ग स्थित रोड़ीबेवाला पार्किंग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नंबरों वाले वाहनों से पैक हो गई।