वहीं, नारसन की ओर से हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ की ओर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने से सुबह छह बजे से ही नारसन बॉर्डर पर जाम लगने लगा। जाम के चलते देहरादून व मसूरी जाने वाले वाहनों को लखनौता चौराहे से होते हुए झबरेड़ा, पुहाना से भेजा गया, जबकि यमुनोत्री-गंगोत्री जाने वाले वाहनों को नारसन तिराहे, लखनौता चौराहे से पुहाना, सहारनपुर होते हुए विकासनगर से गुजारा गया।