फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा स्नान के लिए तीर्थनगरी में उमड़े लाखों श्रद्धालु, तस्वीरों में पावन दृश्य

Fri, 23 Nov 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 10
ganga snan - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
ganga snan
गंगा स्नान सुबह पांच बजे शुरू हो गया और सूर्यास्त तक चलता रहेगा। पूर्णिमा के कृतिका नक्षत्र में पड़ने से पर्व का खास महत्व है।
 
विज्ञापन

3 of 10
ganga snan
आज पूर्णिमा स्नान के साथ ही देवोत्थान एकादशी से चल रहे विष्णु पर्वों का समापन हो जाएगा।
 

4 of 10
ganga snan
इससे पहले बृहस्पतिवार को हजारों श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने वैकुंठ चतुर्दशी और सत्यनारायण व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की।
 
विज्ञापन

5 of 10
ganga snan
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज हरकी पैड़ी के साथ-साथ गंगा के अनेक घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
ganga snan
साथ ही स्नानार्थी गंगा तटों पर दीपदान भी कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया।
 
विज्ञापन

7 of 10
ganga snan
पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, जम्मू काश्मीर आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं का आगमन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।
 

8 of 10
ganga snan
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नारायण की कथाओं का श्रवण किया। नारायण के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।
 

9 of 10
ganga snan
भगवान विष्णु के निमित्त अनेक प्रकार के दान किए गए। धर्मनगरी के लक्ष्मी नारायण मंदिरों में भगवान विष्णु की आरती उतारी गई।
 
विज्ञापन

10 of 10
ganga snan
यह पर्व ध्वज योग में पड़ रहा है। चंद्रमा, वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आज गुरुनानक जयंती भी मनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें