फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें

Wed, 16 Jul 2025 08:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार कांवड़ पटरी मार्ग से हाईवे तक कांवड़ यात्रियों के जत्थे आ नजर रहे हैं। प्रतिदिन कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन में सोमवार को 25 लाख कांवड़ यात्री रवाना हुए।

विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का उमड़ा रैला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावण मास के पहले सप्ताह में ही कांवड़ मेला पूरे शबाब पर पहुंच गया है। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ रहा है कि हरिद्वार से लेकर गंगनहर पटरी और हाईवे तक सिर्फ शिवभक्तों की कतारें नजर आ रही हैं। पांच दिन के अंदर 80 लाख 90 हजार कांवड़ यात्री अपने गंतव्य को लौट गए हैं।

कांवड़ मेले की आधिकारिक शुरुआत 11 जुलाई से मानी गई है, लेकिन इससे पहले ही शिवभक्त हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रशासन ने 10 जुलाई से कांवड़ियों की गिनती शुरू की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 10 जुलाई से लेकर मंगलवार शाम छह बजे तक कुल 80 लाख 90 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार: दादी बीरो (85)को गंतव्य को ले जाता संदीप कश्यप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे के बीच ही 31 लाख श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी और अन्य घाटों से गंगाजल भरा।
 

विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार की सड़कों, गंगनहर पटरी, नेशनल हाइवे सहित सभी मार्गों पर शिवभक्तों का हुजूम दिखाई दे रहा है।
 

4 of 5
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी की फिजा बोल बम, हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार कनखल स्थित दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में लगाया गया फलों का भोग । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ यात्रियों की भीड़ के बीच पुलिस और प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था को संभाले हुए है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अच्छी खबर...परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों का महंगाई भत्ता बढ़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें