कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे से लेकर शनिवार की शाम छह बजे तक 30 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा है और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जिले में 84089 वाहनों ने प्रवेश किया है। गंगा में डूबने से तीन श्रद्धालुओं को बचाया गया है, जबकि एक की डूबने से मौत हुई है। 95 श्रद्धालु गुम हुए और 86 को ढूंढकर परिजनों से मिलवाया गया है।