फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में दीवाना कांवड़िया: पीठ पर गाड़े नुकीले हुक, उससे बांधकर खींच रहा कांवड़, देखें तस्वीरें

Thu, 21 Jul 2022 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
पीठ पर हुक लगाकर कांवड़ खींचता कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेले में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा कैथल का एक युवक अपनी पीठ पर नुकीले हुक गाड़कर खून से लथपथ होकर कांवड़ खींचकर ले जा रहा है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 24 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और भगवान शिव के प्रति उसकी आस्था देखकर दंग है। 

वायरल वीडियो हरिद्वार के रेलवे स्टेशन रोड का बताया जा रहा है। युवक एक कांवड़ को खींचकर ले जा रहा है। कांवड़ ठेली के ऊपर सजी है और उसमें टायर लगे हैं। कांवड़ युवक के पीठ पर गाड़े दो हुक पर बंधी है। दो हुक वाली जगहों से खून बह रहा है। उसके साथ दो युवक भी चल रहे हैं।

कांवड़ यात्रा के रंग: भोले की आस्था के साथ यहां है मोदी-योगी और बुलडोजर कांवड़ का क्रेज, देखें तस्वीरें

दोनों युवक के पीठ से निकलने वाले खून को कपड़े से पोंछ रहे हैं। शिव भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक के पीठ पर हुक से बंधी कांवड़ में शिव अनोखी कांवड़ हरिद्वार से कैथल लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पीठ पर हुक लगाकर कांवड़ खींचता कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
वहीं, धर्मनगरी केसरिया रंग में रंग गई है। कांवड़ पटरी से लेकर हाईवे और शहर के अंदर सड़कों पर हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आ रहे हैं। 24 घंटे सड़कों पर पैदल यात्रा करते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ मेला - फोटो : अमर उजाला
धूप और बारिश भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक पा रही। हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष उनमें जोश भर रहे हैं। जितनी तेज आवाज में जयघोष उतनी ही कांवड़ियों की रफ्तार बढ़ रही है। शिवभक्तों का मानना है कि बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष उनके अंदर ऊर्जा को बढ़ा रहे हैं।

4 of 5
कांवड़ मेला - फोटो : अमर उजाला
उन्हें थकने नहीं दे रहे हैं। धर्मनगरी में लाखों शिवभक्तों का रेला गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज है। कांवड़िए को अगर हल्की सी थकान महसूस हो रही है तो साथ वाला कांवड़िया जोर-जोर से बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष लगाना शुरू कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांवड़ मेला - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों में अलग ही तरह का उत्साह और जोश दिख रहा है और वह रुकने के बजाय आगे बढ़ते है। कई किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद एक साथ पूरा ग्रुप एक स्थान पर ठहरकर जलपान करने के बाद फिर से आगे बढ़ रहे हैं। शिवभक्त मोहन लाल, संजू, सौरभ ने बताया कि बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से उनमें ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें