हरिद्वार में जाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भोले की फौज के सामने नियम कानून धड़ाम हो गए हैं। लाइसेंस और हेलमेट तो दूर बिना साइलेंसर की बाइकें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। चौपहिया वाहनों में ओवर लोडिंग हो रही है। हर तरफ जाम है। आम दिनों में पुलिस और सीपीयू की ओर से हाईवे से लेकर शहर के संपर्क मार्गों पर नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग चलाई जाती है। इन दिनों कोई देखने वाला नहीं है।