नीलकंठ धाम जाने के लिए कांवड़ियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बैराज-नीलकंठ मोटर मार्ग और राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत पैदल मार्ग पर कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा। भीड़ के कारण मोटर मार्ग पर गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टूगाड़, पीपलकोटी, मौन आदि जगहों पर वाहनों का लंबा जाम रहा है। मार्ग पर डाक कांवड़ की भीड़ से यातायात बाधित रहा। यही हाल नीलकंठ पैदल मार्ग का भी रहा।