क्षेत्र में दो दर्जन से भी ज्यादा संपर्क मार्ग हैं, जो खेतों और गांवों के बीच से होते हुए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ते हैं। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बॉर्डर के साथ ही संपर्क मार्गों पर पुलिस तैनात करने का दावा किया था, जो सोमवार को फेल साबित हुआ। बॉर्डर पर सख्त चेकिंग देख सैकड़ों लोग अपने वाहनों से बड़कलां, हसनपुर, झबरेड़ा, तेज्जूपुर, फकरेड़ी और क्वांटम कॉलेज होकर पुलिस से नजर बचाकर सीधे भगवानपुर पहुंचने में सफल रहे।