फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: विधायक ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पुलिस ने चलाए डंडे, कई जगह बनी भगदड़ जैसी स्थिति

Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन था। इस दौरान हरिद्वार में उमड़े कावड़ियों के सैलाब के आगे पुलिस प्रशासन के सारे इंतजाम छोटे पड़ गए। अंतिम दिन शिव भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा जो खत्म ही नहीं हो रहा था। सोमवार को कई जगह भगदड़ के हालात भी पैदा हो गए, लेकिन ऐन वक्त पर सब स्थिति अपने आप संभल गई।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गंगाजल भरकर कांवड़िए अनवरत रूप से अपने गंतव्य की ओर दौड़े चले जा रहे थे। इन सबके बीच एक ओर लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने कनखल में सिंहद्वार के पास कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे थे। आरोप है कि भीड़ से आजिज आ चुके पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर खूब डंडे बरसाए। कवरेज करने आए मीडियाकर्मी भी पुलिस के गुस्से का शिकार हो गए। हालांकि अभी पुलिस इस विषय में कुछ नहीं कह रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही धर्मनगरी में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने का सिलसिला जारी था। दोपहिया वाहनों पर शिवभक्त दौड़े चले जा रहे थे। अंतिम दिन पुलिस का धैर्य भी भीड़ के दबाव के आगे जवाब दे गया। इसका नतीजा यह रहा कि प्रेमनगर पुल, सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक, चंडीघाट कई स्थानों पर पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 

4 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उधर, सिंहद्वार पर जगह न मिलने पर कुछ कांवड़ियों ने बाइकें सिर पर उठाकर फ्लाईओवर पार करना चाहा तो पुलिस ने आपा खो दिया। पुलिस ने पुल के ऊपर चढ़कर कांवड़ियों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हालात बिगड़ते देख कवरेज करने के लिए पहुंचे दो मीडियाकर्मियों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसमें एक मीडियाकर्मी पुलिस की लाठी से घायल हो गया, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। प्रेमनगर पुल के पास भी भीड़ का दबाव नहीं झेल पा रहे पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों को डंडे मारते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां पुलिस कांवड़ियों पर लाठियां बरपा रही थी, वहीं इस दौरान भाजपा लक्सर विधायक संजय गुप्ता समर्थकों के साथ कनखल स्थित सिंह द्वार पुल के पास शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें