फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ के मंच पर बोले बालकृष्ण, बाबा रामदेव ने ज्योतिष का नहीं पाखंड का किया विरोध

Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष महाकुंभ में बोलते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और ग्राफिक एरा विवि की ओर से आयोजित ज्योतिष महाकुंभ के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आचार्य बालकृष्ण ने स्पष्ट किया कि बाबा रामदेव ने कभी भी ज्योतिष या ज्योतिषियों का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि योग गुरु ने हमेशा ज्योतिष के नाम पर पाखंड करने वालों पर प्रहार किया। 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिष महाकुंभ में बोलते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष महाकुंभ के मंच पर उनके इस बयान से यह विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया। इस दौरान बालकृष्ण ने पतंजलि में जल्द वैदिक ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन करने की भी घोषणा की। ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ज्योतिष विद्या जीवन को सुखी बनाने का काम करती है। 
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिष महाकुंभ में बोलते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
हमें ज्योतिष विद्या के संरक्षण के साथ ही आने वाली पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिषियों की मांग पर आचार्य बालकृष्ण ने घोषणा की कि ज्योतिषियों को मंच प्रदान करने के लिए जल्द ही पतंजलि में वैदिक ज्योतिष योगपीठ का आयोजन किया जाएगा। 

4 of 6
ज्योतिष महाकुंभ 2019 - फोटो : अमर उजाला
इससे ज्योतिष में रुचि रखने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला और ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने देशभर के ज्योतिषियों को एक मंच दिया है, जिसका हजारों लोगों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिष महाकुंभ 2019
महिला ज्योतिषियों के लिए आयोजित सत्र में उन्होंने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। महिला ज्योतिषियों ने कहा कि जीवन में सकारात्मक बनना बेहद आवश्यक है। नकारात्मकता का भाव कई बार जीवन पर हावी होता है। सकारात्मक होने और सकारात्मक दिशा में प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्योतिष महाकुंभ में बोलते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
कुंडली विशेषज्ञों ने कहा कि ज्योतिष के जरिये बच्चे के जन्म के समय ही उसके करियर के संबंध में सटीक जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रह, नक्षत्र, काल, देश की गणना के आधार पर यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति आगे जाकर किस क्षेत्र में काम करेगा। इनके माध्यम से कई अन्य जानकारियां भी दी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें