फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुरी नजर वालों से डरेंगी नहीं कहर बनकर टूट पड़ेंगी बेटियां

Sat, 17 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
judo karate
अब बुरी नजर वालों से बेटियां डरेंगी नहीं बल्कि कहर बनकर टूट पड़ेंगी। इसी के तहत केंद्र सरकार स्कूली छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरिद्वार में रमसा के तहत संचालित स्कूलों की छात्राएं अब पढ़ाई के साथ साथ जूड़ो कराटे भी सीखेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
judo karate
तीन महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिले के 18 विद्यालयों को चुना गया है। स्कूल प्रबंधन समितियों की देखरेख में अगले सप्ताह प्रशिक्षण कार्यक्रम के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
judo karate
समाज में बढ़ती छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से भी कई बार छात्राएं स्कूल छोड़ने तक को मजबूर होती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रमसा के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

4 of 6
judo karate
तीन महीने चलने वाले शिविर में छात्राओं को रोजाना एक घंटे जूड़ो कराटे व योग की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. पुष्पा रानी वर्मा की ओर से प्रशिक्षण के लिए चयनित 18 स्कूलों को इस संबंध में चिट्ठी भेजी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
कराटे - फोटो : AmarUjala
रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति डॉ. संतोष चमोला ने बताया कि बालिकाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का प्रदर्शन राष्ट्रीय पर्व या किसी  विद्यालय दिवस में कराया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए नौ हजार रुपये विद्यालय  प्रबंधन समितियों के खाते में जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूल
इन 18 स्कूलों का हुआ चयन

रुडक़ी  ब्लॉक में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलड़ी, रामनगर, इमलीखेड़ा, खानपुर में  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौड़ोवाली, बालावाली, गोवर्द्धनपुर, बहादराबाद ब्लाल में  राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्ष कनखल, श्यामपुर और उच्चतर माध्यमिक  गैंडीखाता, भगवानपुर ब्लाक में उच्चतर कन्या माध्यमिक  विद्यालय सिकरौढ़ा, राजकीय इंटर  कालेज कुंजा बहादरपुर, सिकंदरपुर भैंसवाल, नारसन ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाधारोना, कन्या उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय लंढौरा, जीआईसी झबरेड़ा, लक्सर ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर कलां, खेड़ीकला और राजकीय  इंटर कालेज भोगपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें