पहाड़ी संस्कृति से भरपूर जौनसारी गीत ओ साथी ओ साथी....तेरी चिट्ठी पतेरी आई ना....का हिंदी वर्जन इन दिनों यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
jubin nautiyal
यह गाना इन दिनों यू ट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में भी है। पांच मार्च को अपलोड किए गए इस गीत को अब तक 8.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
jubin nautiyal
उम्मीद है कि अभी आगे भी इस गीत को इस तरह लाइक मिलते रहेंगे। इस गीत के हिंदी वर्जन को आवाज बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने दी है।
4 of 6
jubin nautiyal
इस गीत के वीडियो में खुद जुबिन नजर आ रह हैं। इससे पहले जुबिन इस गीत का बादशाह के साथ कवर सांग भी गा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
jubin nautiyal
मूल रूप से यह गीत जौनसारी बोली में खजान दत्त शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह गीत दो प्यार करने वालों के बीच फिल्माया गया है, जो एक दूसरे की चिट्ठी का इंतजार कर रहे हैं।
इस गाने का हिंदी वीडियो वर्जन टी सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। इससे पहले एमटीवी अनप्लग में इस गीत पर जुबिन और बादशाह के रैप कवर सांग को भी खासा पसंद किया गया था। इस लिंक पर क्लिक कर देखिए गीत... https://www.youtube.com/watch?v=AV8xUbIFhdc