फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के खिलाफ निकाला गुस्सा, 'आंटी' कहने पर दिया करारा जवाब

Sat, 09 Mar 2019 09:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा बेटे तैमूर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों तैमूर के साथ फोटो खींचने पर उन्होंने एक फैंस को फटकार भी लगाई थी। करीना वैसे तो कूल अंदाज में ही नजर आती हैं लेकिन फैंस की उल्टी सीधी हरकतें देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor khan
निजी जिंदगी से अलग सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने का चलन सा चल पड़ा है। करीना कपूर वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन एक इंटरव्यू में कबूल कर चुकी हैं कि फेक नाम से उनका अकाउंट है और वो सभी पर निगरानी रखती हैं। अरबाज खान के शो में पहुंची करीना कपूर उन यूजर्स पर भड़क उठीं जो बिना किसी वजह ट्रोल करने लग जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan
अरबाज खान का ये शो 12 मार्च से ऑन एयर होगा। उससे पहले यूट्यूब पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। शो में अरबाज ट्रोलर्स पर बात करते हैं जो बिना वजह सेलिब्रिटीज पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं। इस शो में करण जौहर, करीना, सोनाक्षी, सनी लियोन और नवाजुद्दीन को दिखाया गया है।

4 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना को एक यूजर का कमेंट दिखाया जाता है जिसमें वो करीना को सलाह दे रही होती हैं कि 'अब आप आंटी हो गई हैं, टीएनजर जैसा बनने की कोशिश मत करो।' जिसके बाद करीना कहती हैं कि 'लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि सेलिब्रिटीज की फीलिंग्स होती है। उनके भी इमोशंस होते हैं। वो सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज, एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की कोई फीलिंग नहीं होती। जिसके जो मन में आता है वो लिख देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म गुड न्यूज कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके अलावा करीना मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें