नड्डा ने पार्टी में विभिन्न पदों पर बैठे नेताओं को साफ कर दिया कि जिम्मेदारी मिली है तो परफार्म भी करना होगा। हर नेता और कार्यकर्ता संगठन की निगेहबानी में है। पद एक जिम्मेदारी है, इसलिए जिस समय ये दायित्व मिलता है, उस पर अपना श्रेष्ठतम देने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कोई किसी का कितना भी करीबी क्यों न हो, अब बगैर परफारमेंस के आगे नहीं बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर इस ढंग से काम करना चाहिए कि छाप छूट जाए। जब आप पद पर भी नहीं रहें, तब भी याद किए जाएं। क्योंकि पद अस्थायी है, लेकिन इम्पैक्ट स्थायी है। पद तो आते जाते हैं। आज हम पदों पर हैं, कल पूर्व हो जाएंगे।