दरारें
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मसूरी शहर के लंढौर में मुख्य सङक में मोटी दरारे पङने से सङक अपने लेवल से काफी नीचे धस गई, साल दर साल सङक नीचे धस रही जिससे स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पङ गई,स्थानीय लोग सङक के ट्रीटमेंट की मांग कर रहे। मसूरी शहर के सबसे पुराने बाजार लंढौर के जैन मंदिर के पास सड़क पर मोटी दरारें पड़ गई,और सङक नीचे धस गई, साथ ही सङक धसने से लोगों के घरों, दुकानों में भी दरारें भी पड़ गई जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ गई। स्थानीय निवासी ठाकुर प्रवीण पंवार ने कहा कि उनके के घर के सामने जैन मंदिर ,होटल निशिमा के पास सङक हर साल धस रही साथ ही कुछ घरों में दरारें भी पङी है, कहा इस क्षेत्र का ट्रीटमेंट समय रहते होना चाहिए। कहा सड़क अपने लेवल से करीब दो फीट नीचे धंसी हुई है।