आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव के 760 पदों पर भर्ती का मौका आया है। लेकिन इस बार की ये भर्ती युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
job shimla
इस बार आईडीबीआई बैंक द्वारा एग्जाम से पहले एससी, एसटी और ओबीसी के युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनिंग आयोजित किया जाएगा। जिनकी ट्रेनिंग अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, बंगलुरू, बेलगांम, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, चंडीगढ़, गुवाहाटी, ग्वालियर, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, कोचि, लखनऊ, मदुरै, मंबई, मंगलौर, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, पुणे, रायपुर, राजकोट, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम।
विज्ञापन
3 of 6
JOB
आवेदक 60 परसेंट मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए यह 55 परसेंट मार्क्स रखा गया है। जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन फीस 700 रुपए और एससी, एसटी, पीएच को 150 रुपए देने होंगे।
4 of 6
online
ऑनलाइन आवेदन 06 फरवरी से 28 फरवरी 2018 तक सकते हैं। फीस जमा कराने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2018 है। आवेदन का प्रिंट निकालने की लास्ट डेट 15 मार्च 2018 है। एससी, एसटी, ओबीसी की स्पेशल ट्रेनिंग 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2018 को होगी। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन टेस्ट 28 अप्रैल 2018 को होगा।
बैंक द्वारा युवाओं को परीक्षा से पहले ट्रेनिंग देने की यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे पिछड़े वर्गों के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। - जगमोहन मेंदीरत्ता, महामंत्री, उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन