वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिसंबर 2017 तक राज्य के 1.32 लाख से अधिक कनेक्शन विहीन परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए। जरूरतमंदों के लिए आवास की योजना चलाई गई है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर में मार्च 2019 तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री उजाला योजना के अंतर्गत राज्य में एलईडी बल्ब के उपयोग को बढ़ावा देने, बिजली की खपत कम करने का लक्ष्य है ताकि बिजली का प्रयोग देश की प्रगति के लिए कृषि, सिंचाई और उद्योगों में किया जा सके। इस अवसर पर विधायक चंदन दास, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढ़िया आदि मौजूद थे।